Solar Loan से लगाए 10KW का On-Grid Solar System, जानिए फाइनेंस के कोन कोन से तरीके है?

बिजली के बढ़ते बिल और लगातार बढ़ती खपत ने आज हर घर को सोलर की ओर सोचने पर मजबूर कर दिया है। खासकर 10 किलोवाट का ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम उन घरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है जिनकी बिजली खपत ज्यादा है। अगर आप भी अपने बड़े घर या दो छोटे घरों के लिए सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए पूरी गाइड साबित होगा। यहां हम जानेंगे कि 10KW सिस्टम कितनी बिजली बनाता है, कितनी छत चाहिए, कितने पैनल लगेंगे, सब्सिडी के बाद कीमत क्या है और सबसे महत्वपूर्ण – इसे फाइनेंस कैसे करें।

Install 10KW On-Grid Solar with Solar Loan

10KW सोलर सिस्टम कितनी बिजली बनाता है और क्या-क्या चला सकता है?

सबसे पहले समझते हैं कि 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम साल भर में कितनी बिजली बना सकता है। औसतन एक 10KW ऑन-ग्रिड सिस्टम साल में लगभग 14,000 से 14,500 यूनिट बिजली जनरेट करता है। यह आंकड़ा आपके शहर, धूप की तीव्रता, मौसम, पैनल की क्वालिटी, टिल्ट एंगल, छत पर छाया या धूल जैसे फैक्टर्स पर निर्भर करता है।

नीचे अलग-अलग शहरों के अनुमानित वार्षिक जनरेशन का विवरण दिया गया है:

शहरप्रति किलोवाट वार्षिक यूनिट10KW सिस्टम की अनुमानित वार्षिक यूनिट
लखनऊ1310 यूनिट13,100 यूनिट
दिल्ली1330 यूनिट13,300 यूनिट
बेंगलुरु1430 यूनिट14,300 यूनिट
भोपाल1430 यूनिट14,300 यूनिट
नागपुर1420 यूनिट14,200 यूनिट
हैदराबाद1410 यूनिट14,100 यूनिट
चेन्नई1410 यूनिट14,100 यूनिट
अहमदाबाद1520 यूनिट15,200 यूनिट
जयपुर1460 यूनिट14,600 यूनिट

अब बात करें कि इससे घर में क्या-क्या चल सकता है। एक 10KW सिस्टम आराम से 4 से 5 बीएचके का बड़ा घर चला सकता है। इसमें 6 से 7 पंखे, 6 से 7 एलईडी बल्ब, 3 से 4 ट्यूबलाइट, 3 से 4 एयर कंडीशनर (1.5 टन), 2 से 3 कूलर, डबल डोर फ्रिज, वाशिंग मशीन, 2 टीवी, 1 से 2 गीजर, पानी की मोटर, माइक्रोवेव, मिक्सर, इंडक्शन कुकटॉप, लैपटॉप, मोबाइल चार्जिंग और यहां तक कि एक ईवी वाहन भी आराम से चल सकता है। बस जरूरी है कि सभी हाई लोड उपकरण एक साथ न चलाए जाएं।

10KW सिस्टम के लिए लगभग 800 स्क्वायर फीट की शैडो-फ्री छत की जरूरत होती है। अगर 540 वॉट के हाई एफिशिएंसी मोनोपर्क हाफ कट बायफेशियल पैनल लगाए जाएं तो 10,000 वॉट को 540 से भाग देने पर लगभग 18.5 पैनल आते हैं, इसलिए राउंड ऑफ करके लगभग 19 पैनल लगाने पड़ते हैं।

GST और सब्सिडी के बाद 10KW On-Grid सिस्टम की कीमत

अब सबसे जरूरी सवाल आता है कि आखिर इसकी कीमत कितनी पड़ेगी। हाल ही में हुए GST रिफॉर्म्स और सरकारी सब्सिडी के बाद 10KW ऑन-ग्रिड सिस्टम की कीमत पहले की तुलना में कम हुई है।

नीचे प्रमुख शहरों की सब्सिडी के बाद की अनुमानित कीमत दी गई है:

शहरसब्सिडी के बाद कीमत (रु.)
दिल्ली₹4,56,000
लखनऊ₹4,43,000
अहमदाबाद₹4,64,000
चेन्नई₹4,69,000
नागपुर₹4,75,000
भोपाल₹4,79,000
हैदराबाद₹4,91,000
जयपुर₹5,11,000
बेंगलुरु₹5,35,000

दिल्ली और लखनऊ में अतिरिक्त राज्य सब्सिडी के कारण कीमत सबसे कम देखने को मिलती है। वहीं बेंगलुरु और जयपुर में यह थोड़ा महंगा है। हालांकि अंतिम कीमत आपके DISCOM चार्ज, इंस्टॉलेशन टाइप और पैनल ब्रांड पर निर्भर करती है।

10KW सोलर सिस्टम के लिए बेस्ट फाइनेंस ऑप्शंस

अब सवाल आता है कि अगर एक साथ 4 से 5 लाख रुपये निवेश करना मुश्किल लगे तो क्या करें। अच्छी बात यह है कि आज सोलर के लिए कई फाइनेंस विकल्प उपलब्ध हैं।

पहला विकल्प है पर्सनल लोन। यह उन लोगों के लिए सही है जिन्हें जल्दी पैसा चाहिए। ब्याज दर लगभग 15% से 17% तक होती है और अप्रूवल 2 से 7 दिन में मिल जाता है। टेन्योर 2 से 3 साल का होता है। यह तेज समाधान है लेकिन ब्याज थोड़ा ज्यादा पड़ता है।

दूसरा विकल्प है होम लोन टॉप-अप। अगर आपके पास पहले से होम लोन चल रहा है तो आप उसमें टॉप-अप लेकर सोलर लगवा सकते हैं। ब्याज दर 10% से 12% के बीच होती है और टेन्योर लंबा मिल सकता है। अप्रूवल में 25 से 30 दिन लग सकते हैं, लेकिन यह पर्सनल लोन से सस्ता पड़ता है।

तीसरा विकल्प है NBFC लोन। यह सबसे तेज अप्रूवल वाला विकल्प है। 1 से 2 दिन में लोन मिल सकता है। ब्याज दर 15% से 17% के आसपास रहती है लेकिन रीपेमेंट 6 महीने से 5 साल तक फ्लेक्सिबल होती है। प्रोसेसिंग फीस लग सकती है, पर जिनको तुरंत फंड चाहिए उनके लिए यह उपयोगी है।

चौथा और सबसे किफायती विकल्प है PSU या सरकारी बैंक लोन। यहां ब्याज दर लगभग 6% से 10% तक हो सकती है। अप्रूवल में 30 से 45 दिन लगते हैं और डॉक्यूमेंटेशन सख्त होता है। लेकिन लंबी अवधि में यह सबसे सस्ता और सुरक्षित विकल्प साबित होता है।

अंत में कहा जा सकता है कि 10KW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम एक लंबी अवधि का निवेश है जो 4 से 5 साल में अपनी लागत निकाल सकता है और उसके बाद लगभग 20 से 25 साल तक मुफ्त बिजली देता है। अगर सही फाइनेंस प्लान चुना जाए तो यह निवेश आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा बल्कि आने वाले वर्षों में आपको आर्थिक आजादी की ओर ले जाएगा।

यह भी पढ़े – 👉 Loom Solar की नई 51.2V 100Ah Lithium Battery बनी लोगों की फेवरेट, 15 साल की लाइफ और 2 घंटे में होगी फुल चार्ज!

Leave a Comment