बिजली की बढ़ती जरूरत और लगातार बढ़ते बिलों से परेशान लोगों के लिए अब एक शानदार समाधान सामने आया है। Loom Solar ने एक ऐसी बैटरी लॉन्च की है जो न सिर्फ टिकाऊ है, बल्कि इतनी स्मार्ट और पावरफुल है कि लोग इसे हाथों-हाथ खरीद रहे हैं। बात हो रही है CAML 51.2V 100Ah, 5.12kWh Lithium Iron Phosphate (LiFePO4) Wall Mount Battery की जो आजकल हर सोलर यूजर की फेवरेट बन चुकी है। इसकी खासियतों के चलते यह पारंपरिक बैटरियों को पीछे छोड़ती जा रही है।

2 घंटे में फुल चार्ज और 15 साल की लंबी लाइफ
इस बैटरी की सबसे बड़ी ताकत है इसका फास्ट चार्जिंग फीचर। CAML बैटरी को आप सिर्फ 2 से 3 घंटे में 100% चार्ज कर सकते हैं। इसकी तकनीक इतनी एडवांस है कि जहां दूसरी बैटरियाँ घंटों लगाती हैं, वहीं यह समय और ऊर्जा दोनों की बचत करती है। इतना ही नहीं, इसकी 6000 चार्ज साइकल्स की क्षमता इसे लगभग 10 से 15 साल तक चलने वाली बैटरी बनाती है। यानी एक बार आपने इसे लगवा लिया तो सालों तक आपको मेंटेनेंस या रिप्लेसमेंट की टेंशन नहीं होगी।
हल्की, मजबूत और जगह बचाने वाली डिजाइन
CAML बैटरी की एक और बड़ी खासियत इसका कॉम्पैक्ट और वॉल माउंट डिज़ाइन है। पारंपरिक SMF या Lead Acid बैटरियों के मुकाबले इसका वजन लगभग 1/4th है, जिससे इसे कहीं भी आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। इसके लिए ना ज्यादा जगह चाहिए और ना ही कोई भारी सेटअप। खासकर छोटे घरों, ऑफिस या शॉप्स के लिए यह बैटरी परफेक्ट है। यह बैटरी IP65 रेटेड है, यानी डस्ट और वाटरप्रूफ भी है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस हर मौसम में बनी रहती है।
मॉड्यूलर डिजाइन और स्मार्ट सेफ्टी सिस्टम
CAML बैटरी ना केवल तेज़ है बल्कि बेहद सुरक्षित भी है। इसमें Smart BMS (Battery Management System) दिया गया है, जो बैटरी को ओवरचार्जिंग, ओवरलोडिंग और हाई टेम्परेचर से बचाता है। साथ ही, यह बैटरी Expandable है यानी आप जरूरत के हिसाब से और बैटरियाँ जोड़ सकते हैं और पावर बढ़ा सकते हैं। इसके CAN और RS485 पोर्ट्स की मदद से यह लगभग हर इन्वर्टर के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाती है। चाहे आपका सिस्टम ऑफ-ग्रिड हो या हाइब्रिड, यह बैटरी हर जगह फिट बैठती है।
51.2V 100Ah का क्या मतलब है और कितना लोड चला सकती है यह बैटरी?
51.2V 100Ah का मतलब समझना आसान है, लेकिन यह जानकारी बहुत ज़रूरी भी है। यहां 51.2V (वोल्ट) बैटरी का वोल्टेज बताता है, जो आम तौर पर हाई-पावर सोलर और हाइब्रिड इन्वर्टर सिस्टम के लिए आदर्श माना जाता है। वहीं 100Ah (एम्पियर-आवर) बैटरी की कैपेसिटी को दर्शाता है, यानी यह बैटरी कितनी देर तक बिजली सप्लाई कर सकती है। अगर इसे आसान भाषा में समझें तो 51.2V × 100Ah = 5.12kWh एनर्जी स्टोरेज, यानी यह बैटरी कुल 5120 यूनिट वाट-आवर बिजली स्टोर कर सकती है।
लोड की बात करें तो यह बैटरी आसानी से फ्रिज, LED लाइट्स, पंखे, TV, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप, Wi-Fi राउटर जैसे जरूरी घरेलू उपकरण चला सकती है। अगर लगभग 1kW (1000 वाट) का लोड है तो यह बैटरी करीब 4.5–5 घंटे तक बैकअप दे सकती है। वहीं 2kW लोड पर भी यह 2 से 2.5 घंटे तक आराम से काम करती है। यही वजह है कि यह बैटरी घर, ऑफिस और छोटे कमर्शियल सेटअप के लिए बेहद भरोसेमंद मानी जा रही है।
कीमत और फायदे
अगर कीमत की बात करें तो यह बैटरी ₹1,15,000 की आती है, जो पहली नज़र में थोड़ी ज्यादा लग सकती है। लेकिन जब आप इसके फायदों को देखें जैसे कि 98% एफिशिएंसी, 15 साल तक की लाइफ, नो मेंटेनेंस, स्पेस सेविंग डिज़ाइन और फुल चार्जिंग सिर्फ 2 घंटे में तो यह एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट साबित होती है। खास बात यह है कि ये बैटरी आपको हर मौसम, हर जगह और हर जरूरत में साथ देती है। अगर आप बिजली की कटौती, इन्वर्टर बैकअप और हाई बिजली बिल से परेशान हैं, तो Loom Solar की यह बैटरी आपके लिए एक स्मार्ट सॉल्यूशन है।
यह भी पढ़े – 👉 PM Surya Ghar से लेकर मेगा सोलर पार्क तक छाएगा Pahal Solar! ALMM अप्रूवल के बाद 3GW मैन्युफैक्चरिंग पावर