भारत में सोलर एनर्जी सेक्टर तेज़ी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है और इसी बीच Pahal Solar ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी ने ALMM और BIS 2023 सर्टिफिकेशन मिलने के बाद अपनी सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाकर 3 गीगावाट कर लिया है। यह विस्तार दो आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में किया गया है, जिससे Pahal Solar अब सरकारी योजनाओं से लेकर बड़े मेगा सोलर पार्क प्रोजेक्ट्स तक में अहम भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। खास बात यह है कि यह पूरी 3GW क्षमता भारत सरकार की Approved List of Models and Manufacturers यानी ALMM लिस्ट में शामिल हो चुकी है, जो किसी भी सोलर कंपनी के लिए सबसे बड़ा भरोसे का सर्टिफिकेट माना जाता है।

ALMM और BIS 2023 अप्रूवल क्यों है इतना अहम
ALMM अप्रूवल का मतलब साफ है कि Pahal Solar के मॉड्यूल अब केंद्र और राज्य सरकार की सभी सोलर योजनाओं में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। 7 फरवरी 2026 को जारी ALMM लिस्ट में Pahal Solar की 3GW क्षमता को शामिल किया गया है, जिससे कंपनी को सरकारी बैक्ड प्रोजेक्ट्स, यूटिलिटी-स्केल सोलर पार्क और पब्लिक सेक्टर डिमांड को पूरा करने की सीधी मंज़ूरी मिल गई है। इसके साथ ही BIS 2023 सर्टिफिकेशन यह सुनिश्चित करता है कि कंपनी के सोलर मॉड्यूल क्वालिटी, सेफ्टी और परफॉर्मेंस के नए भारतीय मानकों पर खरे उतरते हैं। आज जब भारत इम्पोर्टेड सोलर पैनल्स पर निर्भरता कम करना चाहता है, ऐसे में ALMM और BIS अप्रूवल वाली कंपनियां देश की ऊर्जा सुरक्षा की रीढ़ बन रही हैं।
PM Surya Ghar Yojana और बढ़ती घरेलू मांग में Pahal Solar की भूमिका
भारत सरकार की PM Surya Ghar Yojana के तहत रूफटॉप सोलर को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना में केवल ALMM-अप्रूव्ड मॉड्यूल्स की ही अनुमति है, जिससे Pahal Solar जैसी कंपनियों के लिए बड़ा मौका पैदा हुआ है। कंपनी का कहना है कि बढ़ी हुई 3GW क्षमता रूफटॉप, कमर्शियल और डिस्ट्रिब्यूटेड सोलर प्रोजेक्ट्स की तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगी। जैसे-जैसे घरों, दुकानों और छोटे उद्योगों में सोलर इंस्टॉलेशन बढ़ रहा है, वैसे-वैसे भरोसेमंद और स्टैंडर्ड्स-कम्प्लायंट मॉड्यूल्स की जरूरत भी बढ़ती जा रही है। Pahal Solar की नई क्षमता सप्लाई चेन को मज़बूत करेगी और प्रोजेक्ट्स में देरी की समस्या को भी कम करेगी।
3GW विस्तार से आत्मनिर्भर भारत और सोलर मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती
Pahal Solar के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर परेश शिंगाला के अनुसार, 3GW विस्तार, ALMM अप्रूवल और BIS 2023 सर्टिफिकेशन कंपनी के क्वालिटी, स्केल और आत्मनिर्भरता के विज़न को दर्शाता है। कंपनी ने एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी और सख्त क्वालिटी कंट्रोल प्रोसेस अपनाए हैं, जिससे हाई-एफिशिएंसी सोलर मॉड्यूल्स का प्रोडक्शन संभव हो पाया है।
यह कदम न केवल घरेलू मांग को पूरा करेगा, बल्कि इम्पोर्ट पर निर्भरता कम करके भारत को ग्लोबल सोलर मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में भी अहम साबित होगा। आने वाले समय में Pahal Solar इनोवेशन, लोकल वैल्यू एडिशन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी में निवेश जारी रखने की योजना बना रही है, ताकि देश को लंबी अवधि की ऊर्जा सुरक्षा मिल सके और सोलर सेक्टर में भारत की पकड़ और मजबूत हो।
यह भी पढ़े – 👉 Waaree का 575W N-Type TOPCon Solar Panel अब सिर्फ ₹22/Watt में, 30 साल तक फ्री बिजली का मज़ा!